नर्मदापुरम। स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रीमती वंदना समैया, श्रीमती अरमान जैन, श्रीमती श्वेता जैन, ऋतु जैन, सीमा गुप्ता, विजेता दुबे (इनर व्हील क्लब, आदर्श महिला क्लब सदस्य) के मुख्यातिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की स्वागत श्रृंखला में स्कूल प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी, उपप्राचार्या श्रीमती लक्ष्मी पलोहिया और जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी के द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां आयोजित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों में प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों द्वारा रामलीला की प्रस्तुति के अंतर्गत राम वन गमन, सीता हरण, राम हनुमान मैत्री, राम रावण युद्ध दृश्यों का मंचन किया गया। तत्पश्चात समूह नृत्य व गीत की प्रस्तुति दी गई। संपूर्ण प्रांगण जय सियाराम के नारों से गूंज उठा। मंच पर सजे राम दरबार की आरती अतिथियों द्वारा की गई। प्रस्तुतियों के अंतर्गत मुख्य आकर्षण नृत्य ' भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा' रहा। कार्यक्रम में पधारी अतिथि श्रीमती वंदना समैया ने बच्चों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी व कहा कि आज की पीढ़ी का संस्कारों से जुड़ा होना बेहद जरूरी है और यह कार्य स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल भली-भांति कर रहा है। इसी क्रम में श्रीमती श्वेता जैन ने लुप्त होती रामलीला मंचन को बच्चों द्वारा प्रस्तुत करने की सराहना करते हुए बताया कि हमें श्रीराम के जीवन मूल्यों व आदर्शों का पालन करना चाहिए। स्कूल डायरेक्टर डॉ. आशीष चटर्जी ने बच्चों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए पर्व से जुड़ी जानकारियां साझा की।इस अवसर पर निम्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई- झूला मेकिंग, दीया मेकिंग, हैंगिंग बॉल मेकिंग, रंगोली प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट। जिनमें बच्चों ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका डॉ. नीतू तिवारी ने किया। तथा आभार प्रदर्शन उपप्राचार्या श्रीमती लक्ष्मी पलोहिया ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी समस्त प्री प्राइमरी स्टाफ रहा। संपूर्ण कार्यक्रम प्री प्राइमरी प्रमुख श्रीमती बरखा पटेल के निर्देशन में हुआ। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया।
*💫🌈आज की पीढ़ी का संस्कारों से जुड़ना अत्यंत आवश्यक*
November 08, 2023
0