Type Here to Get Search Results !

पंचायत उप निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न सिवनी मालवा जनपद में 74.16 प्रतिशत और नर्मदापुरम जनपद में 70.46 प्रतिशत हुआ मतदान

 पंचायत उप निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न

सिवनी मालवा जनपद में 74.16 प्रतिशत और नर्मदापुरम जनपद में 70.46 प्रतिशत हुआ मतदान


नर्मदापुरम/29,सितम्‍बर,2026/  पंचायत उप निर्वाचन (पूर्वार्ध) 2026 के अंतर्गत जिले की जनपद पंचायत नर्मदापुरम एवं सिवनी मालवा में विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग किया।

जनपद पंचायत सिवनी मालवा अंतर्गत ग्राम पंचायत फरीदपुर खुर्द के मतदान केंद्र क्रमांक 223 पर कुल 536 मतदाताओं में से 405 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान का प्रतिशत 75.56 रहा। वहीं मतदान केंद्र क्रमांक 224 अमलाड़ा खुर्द में कुल 505 मतदाताओं में से 367 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत 72.67 रहा। दोनों मतदान केंद्रों पर कुल 772 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जनपद पंचायत सिवनी मालवा के इन दोनों मतदान केंद्रों पर कुल 74.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

जनपद पंचायत नर्मदापुरम अंतर्गत ग्राम पंचायत सांवलखेड़ा एवं मिसरोद में भी पंचायत उप निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

ग्राम पंचायत सांवलखेड़ा के मतदान केंद्र क्रमांक 145 पर कुल 449 मतदाताओं में से 250 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 55.68 रहा। मतदान केंद्र क्रमांक 146 पर कुल 535 मतदाताओं में से 338 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत 63.18 रहा। मतदान केंद्र क्रमांक 147 पर कुल 291 मतदाताओं में से 163 मतदाताओं ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 56.01 रहा।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत मिसरोद के मतदान केंद्र क्रमांक 151 पर कुल 757 मतदाताओं में से 609 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 80.45 रहा। मतदान केंद्र क्रमांक 152 पर कुल 720 मतदाताओं में से 579 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत 80.42 रहा। तहसील नर्मदापुरम ग्रामीण क्षेत्र में कुल 70.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग श्री दिनेश श्रीवास्तव द्वारा ग्राम पंचायत सांवलखेड़ा के मतदान केंद्र क्रमांक 145 एवं 146 का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर संचालित निर्वाचन प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पंचायत उप निर्वाचन के दौरान सभी संबंधित मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.