त्यौहार एवं स्नान पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु
कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
नर्मदापुरम/04,नवम्बर,2026/ नव
जारी आदेशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम श्री शुक्ला ने श्री आकिप खान (आईएएस) अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिपरिया, श्री नीलेश शर्मा अनुविभागीय दण्डाधिकारी इटारसी, श्री विजय राय अनुविभागीय दण्डाधिकारी सिवनी मालवा, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह अनुविभागीय दण्डाधिकारी नर्मदापुरम एवं सुश्री सीमा बढोले सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम तथा डॉ बबीता राठौर अनुविभागीय दण्डाधिकारी सोहागपुर की ड्यूटी लगाकर अपने-अपने अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले घाट, स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा है।