Type Here to Get Search Results !

पिपरिया में परंपरा और आस्था का संगम: मंगलवारा चौराहे पर हुआ भव्य होलिका दहन

 


पिपरिया में परंपरा और आस्था का संगम: मंगलवारा चौराहे पर हुआ भव्य होलिका दहन



नर्मदापुरम् पिपरिया 3/3/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया, शहर के मंगलवारा चौराहे पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी ऐतिहासिक हिन्दू उत्सव समिति द्वारा श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन किया गया। शुभ मुहूर्त में दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित सीताराम दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर होलिका प्रज्ज्वलित की।

 
छात्रावास के छात्रों ने भी होलिका दहन की परिक्रमा की


जैसे ही अग्नि की लपटें उठीं, पूरा वातावरण “जय श्रीराम” और “होलिका माता की जय” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।



कार्यक्रम में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी,सचिव धर्मेन्द्र बलदुआ, नरायणदास गंगेले,गिरधर मल्ल, अरविंद राय,मुकेश दुबे,गोविंद चौकसे, संजय पांडे, बंटी चौरासिया,अतुल परसाई, भीमा गुप्ता, समिति के सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, शहर के वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 



आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।



बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पावन पर्व को शहरवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। मंगलवारा चौराहे,पुरानी गल्ला मंडी,न्यू सब्जी मंडी, दशहरा मैदान इतवारा बजार,शहर के मुख्य स्थानों और वार्डों में सजी होलिका की अग्नि ने एक बार फिर समाज को एकता, आस्था और सद्भाव का संदेश दिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.