जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नर्मदा आंवलीघाट पर की गई साफ-सफाई
कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में अनेक जल संरक्षण एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में अभियान के अंतर्गत बुधनी जनपद पंचायत के कर्मचारियों द्वारा नर्मदा आवंलीघाट पर साफ सफाई का कार्य किया गया। इसके साथ नागरिकों को घाट पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
