नर्मदापुरम में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर हाथभट्टी शराब और 4 टन लहान जब्त
नर्मदापुरम/12,नवम्बर,2026/ कले
पहली टीम ने वृत्त नर्मदापुरम-ब के माखन नगर स्थित खंजर मोहल्ला में दबिश दी। इस दौरान 70 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा और 3000 किलो महुआ लहान बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 14 हजार रुपए है। म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई वृत्त प्रभारी आरपी अहिरवार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक राजेश गौर, आरक्षक विकास लोखंडे और धर्मेंद्र के सहयोग से की गई।
दूसरी टीम ने वृत्त पिपरिया के ग्राम नयागांव में 5 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यहां से 20 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा और 950 किलो लहान बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 99 हजार रुपए है। इस मामले में 5 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई वृत्त प्रभारी के.के. पड़रिया, आबकारी उप निरीक्षक के नेतृत्व में आरक्षक गणपत बोबड़े, योगेंद्र और कंचना के सहयोग से की गई।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
