Type Here to Get Search Results !

नर्मदापुरम की बेटियों का कमाल: 3 खिलाड़ी एमपी रग्बी टीम में चयनित

 


नर्मदापुरम की बेटियों का कमाल: 3 खिलाड़ी एमपी रग्बी टीम में चयनित


राजगीर में 16 से 21 अप्रैल तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम


नर्मदापुरम् पिपरिया 18/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया/नर्मदापुरम। जिले के लिए गर्व का क्षण है। नर्मदापुरम की तीन महिला रग्बी खिलाड़ियों का चयन सीनियर महिला राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप 2026 के लिए मध्यप्रदेश टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में निशा ठाकुर (पिपरिया), ज्योति बड़कुर (नर्मदापुरम) और अफशा खान (सोहागपुर) शामिल हैं।



जिला रग्बी संघ के सचिव सचिन पुर्विया ने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 से 21 अप्रैल तक बिहार के राजगीर में रग्बी इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होगी। तीनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।



खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।



इस सफलता पर नर्मदापुरम जिला रग्बी संघ के पदाधिकारियों, सेवानिवृत्त वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी व्ही.एस. चौहान, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी (पिपरिया), विजयपाल सिंह (सोहागपुर), डॉ. सीताशरण शर्मा (नर्मदापुरम), जिला खेल अधिकारी उमा पटेल, जिला खेल अधिकारी, बलराम सिंह बैस, पिंकी खनूजा, अरविंद शर्मा, श्रीमति ललिता पुर्विया श्रीमती नीलम पचौरी, मनोज नागोत्रा, सुजीत पटवा, गजेंद्र गुप्ता, शरद द्विवेदी, सुनील दुबे , खेल समन्वयक प्रीतम सिंह पुर्विया , बबलू साहू, अभिषेक श्रोती, संदेश द्विवेदी, अतुल परसाई, शेख जावेद , राजेश मांझी, शिवम पुर्विया,आशीष प्रजापति सहित कई जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.