Type Here to Get Search Results !

CEIR पोर्टल से 1 साल में 375 मोबाइल बरामद, ₹55.5 लाख के फोन लौटाए

 


CEIR पोर्टल से 1 साल में 375 मोबाइल बरामद, ₹55.5 लाख के फोन लौटाए


नर्मदापुरम पुलिस की कार्रवाई, प्रदेश में दूसरा स्थान; इटारसी थाना रहा अव्वल


नर्मदापुरम् पिपरिया 18/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

नर्मदापुरम | जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइलों की बढ़ती शिकायतों के बीच नर्मदापुरम पुलिस ने बीते एक साल में बड़ा अभियान चलाकर 375 मोबाइल फोन (करीब ₹55.50 लाख) बरामद कर उनके मालिकों को वापस लौटाए हैं। यह कार्रवाई CEIR पोर्टल के जरिए तकनीकी विश्लेषण कर की गई।



पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों और साइबर सेल को प्राथमिकता से मोबाइल तलाशने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जिलेभर में मेलों, बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया।



थानों की परफॉर्मेंस

  • इटारसी: 43 मोबाइल

  • सोहागपुर: 42 मोबाइल

  • कोतवाली: 42 मोबाइल

  • माखन नगर: 40 मोबाइल

  • सिवनी मालवा: 38 मोबाइल

  • पिपरिया: 35 मोबाइल

  • देहात: 31 मोबाइल

  • बनखेड़ी: 29 मोबाइल

  • स्टेशन रोड पिपरिया: 19 मोबाइल

  • केसला: 16 मोबाइल

  • पथरौटा: 15 मोबाइल

  • पचमढ़ी: 13 मोबाइल

  • डोलरिया: 5 मोबाइल

  • रामपुर गुर्रा: 3 मोबाइल

  • शिवपुर: 3 मोबाइल

  • तवानगर: 1 मोबाइल


सबसे ज्यादा मोबाइल इटारसी थाना ने बरामद किए।


85% रिकवरी रेट, प्रदेश में दूसरा स्थान


अभियान के तहत करीब 85% रिकवरी रेट हासिल किया गया, जिसके चलते नर्मदापुरम पुलिस की यह कार्रवाई पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही।




पुलिस का कहना है कि यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि गुम/चोरी हुए मोबाइल जल्द से जल्द लोगों तक वापस पहुंचाए जा सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.