Type Here to Get Search Results !

थाना पिपरिया को ‘ऑपरेशन माय फोन’ में बड़ी सफलता


थाना पिपरिया को ‘ऑपरेशन माय फोन’ में बड़ी सफलता



06 गुम मोबाइल बरामद, 1.5 लाख रुपये मूल्य के फोन उनके मालिकों को सौंपे


नर्मदापुरम् 3/2/206(छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् 

पिपरिया,थाना पिपरिया द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन माय फोन’ के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने 12 गुम मोबाइल फोन की शिकायतों में से 06 मोबाइल ट्रैक कर बरामद किए, जिन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पिपरिया क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतें आवेदकों द्वारा थाने में उपस्थित होकर CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई गई थीं। गुम मोबाइल की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साईकृष्णा एस. थोटा (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।



टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं CEIR पोर्टल की सहायता से 06 गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रैक कर बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है, संबंधित शिकायतकर्ताओं को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर शिकायतकर्ताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।



पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी होता है तो वह तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराए तथा शिकायत के साथ आधार कार्ड, मोबाइल का बिल/डिब्बा एवं CEIR पोर्टल पर किया गया आवेदन पत्र अवश्य प्रस्तुत करें, जिससे मोबाइल की शीघ्र पतासाजी की जा सके।



उल्लेखनीय भूमिका:

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी, प्र.आर. 517 अरुण जुदेव, आर. 48 मोहसीन खान, आर. 334 अतुल विश्वकर्मा एवं आर. 365 माखन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.