बांस टप्पर क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
नर्मदापुरम् 8/2/206(छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया,
पिपरिया थाना स्टेशन रोड पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत बांस टप्पर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
थाना स्टेशन रोड पिपरिया के अनुसार, सूचना देने वाले बारेलाल कुबरे (45), निवासी ग्राम अनहोनी ने बताया कि गश्त के दौरान झाड़ियों में कुछ संदिग्ध दिखाई देने पर पास जाकर देखने पर बांस के भीरा के पास एक महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। मृतिका लाल-गुलाबी रंग की साड़ी, पीले रंग का पेटीकोट और काले रंग की गरम जैकेट पहने हुई थी, जबकि पैरों में गुलाबी-भूरे रंग की सैंडल थीं।
पुलिस ने उक्त सूचना पर थाना स्टेशन रोड पिपरिया में मर्ग क्रमांक 07/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला कायम कर जांच में लिया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों से अपील की है कि यदि इस हुलिए से संबंधित किसी महिला की गुमशुदगी किसी भी थाना क्षेत्र में दर्ज हो, तो तत्काल थाना स्टेशन रोड पिपरिया, जिला नर्मदापुरम को सूचित करें।
संपर्क: थाना स्टेशन रोड पिपरिया — 7587622152, थाना प्रभारी — 9407500255
जांच जारी है।



