*हक मांगने के लिए मंत्री का काफिला रोकना पड़ेगा? नर्मदापुरम में महिला की चीख ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल?*
नर्मदापुरम। अगर अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए किसी महिला को मंत्री का काफिला रोकना पड़े, तो सवाल सिर्फ एक भुगतान का नहीं, पूरी व्यवस्था की जवाबदेही का है। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी ग्राम खरगावली निवासी सपना गोस्वामी प्रभारी मंत्री की गाड़ी के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गईं। आंखों में आंसू थे और जुबान पर अपनी मेहनत का बकाया।महिला का कहना है कि वह वर्ष 2023 से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम कर रही हैं, लेकिन अब तक न मानदेय मिला और न ही फेंसिंग व मजदूरी का भुगतान। उनका आरोप है कि जनपद पंचायत माखन नगर और संबंधित अधिकारियों के चक्कर कई बार लगाए, लेकिन हर बार एक ही जवाब मिला बजट नहीं है।सबसे गंभीर बात तब सामने आई जब महिला ने मंत्री से कहा कि लगातार भुगतान नहीं मिल
