नर्मदापुरम/04,जुलाई,2026/ कले
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने पूर्व बैठक की कार्रवाई विवरण की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि जिले के सभी स्कूलों एवं महाविद्यालयों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम, उनके दुष्प्रभावों तथा नशामुक्ति के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान संचालित किए जाएं।
उन्होंने जिले में संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही नशे के दुष्परिणामों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों की काउंसलरों के माध्यम से नियमित काउंसलिंग सुनिश्चित किए जाने के लिए भी निर्देशित किया गया।
कलेक्टर ने जिले में मादक पदार्थों की पहचान एवं रोकथाम के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता का आकलन कर समय-समय पर उनकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों तथा शहरी क्षेत्रों में स्थानीय निकायों के माध्यम से प्रभावी रूप से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के किसी भी स्कूल एवं कॉलेज परिसर से 100 मीटर की परिधि के भीतर मादक पदार्थों का विक्रय करने वाली किसी भी दुकान का संचालन नहीं होना चाहिए। यदि ऐसी दुकानें संचालित पाई जाती हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिले की सभी मेडिकल शॉप एवं फार्मेसी दुकानों का नियमित निरीक्षण करने तथा अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान एसपी श्री साई कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन, डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौड़ सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।