Type Here to Get Search Results !

अयोध्या विश्वकर्मा पुनः बने प्रेस एसोसिएशन ऑफ सिवनी के अध्यक्ष


 पत्रकारों ने लोकतांत्रिक उत्साह के साथ चुनी नई कार्यकारिणी

जिला सिवनी 09/11/2025 ( गोपाल कुमार कुशवाहा जिला सिवनी, रविवार को संपन्न हुए प्रेस एसोसिएशन ऑफ सिवनी (मध्यप्रदेश) के चुनाव में पत्रकारों ने उत्साह, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। जिले के 100 से अधिक पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी के बीच चुनाव प्रक्रिया मतपत्र के माध्यम से संपन्न हुई।

पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई। निर्वाचन अधिकारी के रूप में एडवोकेट रुद्र देव राहंगडाले, सेवानिवृत्त वन अधिकारी महेंद्र पंड्या तथा वरिष्ठ पत्रकार पृथ्वी राज जगने उपस्थित रहे।

अध्यक्ष पद पर अयोध्या विश्वकर्मा की पुनः जीत

अध्यक्ष पद के मुकाबले में अयोध्या विश्वकर्मा ने 52 मत प्राप्त कर पुनः विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी वाहिद खान को 28 तथा मोनू राकेशिया को 13 मत मिले।

उपाध्यक्ष पदों पर विनोद दुबे और काबिज खान विजयी

उपाध्यक्ष पदों के लिए हुए कड़े मुकाबले में विनोद दुबे ने 57 और काबिज खान ने 56 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। महेंद्र शाह मर्सकोले को 48 मत मिले।

सचिव पद पर पिंटू तरवरे को मिली जीत

सचिव पद के लिए हुए चुनाव में राजेंद्र (पिंटू) तरवरे ने 57 मत प्राप्त कर विजय दर्ज की, जबकि नीरज वर्मा को 32 मत मिले।

सह सचिव अभिनय जैन बने

सह सचिव पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में अभिनय जैन ने 62 मत पाकर जीत हासिल की। संदीप लाहोरिया को 49 एवं शुभम शर्मा को 45 मत मिले।

कोषाध्यक्ष बने संजीव क्रिडिया

कोषाध्यक्ष पद पर संजीव क्रिडिया ने 66 मतों से शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी विनोद यादव को 21 मत मिले।

चुनाव के दौरान पत्रकारों ने सौहार्द, अनुशासन और संगठन की एकजुटता की मिसाल पेश की। नई कार्यकारिणी से पत्रकार जगत को उम्मीद है कि वह निष्पक्षता, संवाद और पत्रकारिता की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.