वार्ड 09 बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाला वार्ड सुविधा के लिए मोहताज,घरों में आ रहा गंदा पानी, दूषित जल की आपूर्ति से बढ़ी लोगों की मुश्किलें
Yogesh Singh RajputJune 30, 2026
0
गंदे पानी की सप्लाई, लोग परेशान
घरों में आ रहा गंदा पानी, दूषित जल की आपूर्ति से बढ़ी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है,इन दिनों पानी की गंभीर समस्या चल रही है। ऐसे में गंदा पानी आ रहा है। जिससे मौहल्ले वासी परेशान है।15 दिन से सप्लाई में गंदा पानी आया। जिसने मौहल्लेवासियों का दर्द बढ़ा दिया। इलाके में कई दिनों से नल में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही। शिकायत के बाद भी इस समस्या का कोई हल नहीं निकला.वार्ड नंबर 09 में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इससे यहां के लोग काफी परेशान हैं। स्थानीय निवासी कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कोई नगर पालिका अध्यक्ष से कहा से कहा तो उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ठीक हो जाएगी....? वही नगर पालिका अधीक्षक योगेश सोनी ने फोन उठाना और समस्या को समझना उचित नहीं समझा? वार्ड बीजेपी का है लगातार कई वर्षों से यहां बीजेपी जीत रही है मगर सुविधा के नाम पर वार्ड में कुछ भी नहीं है.....? क्या वार्ड वालों को गंदा पानी पीने की सजा मिल रही है....?