Type Here to Get Search Results !

तुलसी नगर में श्रीराम यज्ञ एवं मानस पाठ का विधिवत समापन, भक्ति और अनुशासन का दिखा संगम

 




तुलसी नगर में श्रीराम यज्ञ एवं मानस पाठ का विधिवत समापन, भक्ति और अनुशासन का दिखा संगम


नर्मदापुरम् 31/1/206(छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् 

पिपरिया, शहर के तुलसी नगर पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र में नौ दिवसीय चल रहे।श्री राम यज्ञ का आज शनिवार को आयोजित श्रीराम यज्ञ मानस सम्मेलन एवं श्रीराम चरित मानस पाठ का विधि-विधान से समापन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं पूजा-अर्चना आरती के साथ धार्मिक आयोजन की पूर्णाहुति की गई, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। 


रामायण का पाठ करते हुए

यज्ञशाला में यज्ञाचार्य के सान्निध्य में हवन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने नगर की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के साथ हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात दोपहर से महाप्रसादी वितरण प्रारंभ हुआ।

हजारों श्रद्धालुओं ने बैठकर ग्रहण की महाप्रसादी 

यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने बताया इस अवसर पर लगभग 25 से 28 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी भंडारे की बैठाकर व्यवस्था की गई थी। महाप्रसादी ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।



इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने राम नाम की माला 108 बार नाम लेकर प्रसादी पाई और अपनी थाली से पूरी प्रसादी ग्रहण की अन्न का एक भी दाना जमीन पर गिरने नही दिया । पूरा तुलसी नगर क्षेत्र भक्ति और सेवा के भाव से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अनुशासन के साथ प्रसादी ग्रहण की।




यातायात व सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही मुस्तैद

भीड़ को देखते हुए नगर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रिय रही, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.