Type Here to Get Search Results !

300 से ज्यादा महिलाओं ने किया सामूहिक सुहागलाः पारंपरिक वेशभूषा में दिखा उत्साह

 


300 से ज्यादा महिलाओं ने किया सामूहिक सुहागलाः पारंपरिक वेशभूषा में दिखा उत्साह

नर्मदापुरम् पिपरिया 16/4/2026 

( छगन कुशवाहा ) पिपरिया। वैशाख माह के अवसर पर हिंदू महिला शक्ति के बैनर तले शहर में भव्य सामूहिक सुहागला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पचमढ़ी रोड स्थित एक स्थानीय होटल में संपन्न हुआ, जिसमें 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर भगवान की पूजा-अर्चना की।



कार्यक्रम में शामिल महिलाएं अलग-अलग रंगों की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं, जिससे पूरा आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा दिखा। सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर एक-दूसरे को सुहाग सामग्री भेंट की और सुख-समृद्धि की कामना की।



संगठन की संचालक उपासना तिवारी ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में संगठन की 13 महिलाओं की प्रमुख भूमिका रही। इनमें संस्थापिका श्रीमती सीता पटेल सहित रीना शर्मा, किरण कौरव, ज्योति शर्मा, निशा यादव, माया राजपूत, माया शुक्ला, रिंकी दीक्षित, कल्पना अवस्थी, छाया राय और अन्य सदस्य शामिल रहीं।



कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और सहयोग के साथ हुआ, जिसमें सभी महिलाओं ने एक-दूसरे के सुहाग की मंगलकामना की।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.