Type Here to Get Search Results !

नारी शक्ति पखवाड़ा: छात्राओं में जागरूकता, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का संदेश

 


नारी शक्ति पखवाड़ा: छात्राओं में जागरूकता, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का संदेश


नर्मदापुरम् पिपरिया 18/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 10 अप्रैल से ‘नारी शक्ति अधिनियम पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है, जो 25 अप्रैल तक चलेगा। पखवाड़े के तहत महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और अधिकारों को लेकर छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. राजीव माहेश्वरी के मार्गदर्शन में हो रहा है, जिसमें छात्राओं और महिला स्टाफ की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। शुरुआत डॉ. रिचा कटकवार के स्वास्थ्य जागरूकता सत्र से हुई, जिसमें छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया गया।



इसके बाद ‘आज की महिला नेतृत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता और ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने बदलते दौर में महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व क्षमता और सशक्तिकरण को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।



पखवाड़े के दौरान ‘लैंगिक समानता एवं कानूनी अधिकार’ विषय पर श्री योगेश बडगैया ने व्याख्यान देते हुए ‘नारी शक्ति अधिनियम 2023’ की जानकारी दी। वहीं वित्तीय साक्षरता पर सुश्री निशिता गोलानी ने छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के तरीके बताए।


प्रतियोगिता परिणाम

निबंध (आज की महिला नेतृत्व)

प्रथम – मुस्कान मेहरा

द्वितीय – गायत्री

तृतीय – प्रशांत यादव


पोस्टर (नारी शक्ति वंदन)

प्रथम – दीपशिखा उइके

द्वितीय – पूनम अहिरवार

तृतीय – दिव्या पाली


कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती कविता नामदेव, डॉ. संगीता साहू, डॉ. अनीता साहू, कु. बीना, श्री तरुण सेंगर, श्री अतुल शर्मा, श्री विक्रम सिंह चौधरी, डॉ. मीनू सिंह, श्रीमती प्रमिला वर्मा सहित स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार पखवाड़े के दौरान आगे भी विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह पहल छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.