हत्या के आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित
नर्मदापुरम् पिपरिया 22/4/2026
( छगन कुशवाहा )
नर्मदापुरम। शिवपुर थाना क्षेत्र में हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी या ठोस सूचना देने वाले को 20 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।
पुलिस के अनुसार लोकेश कीर (26), पिता अमर सिंह कीर, निवासी नाहरकोला थाना शिवपुर, जिला नर्मदापुरम, 19 अप्रैल 2026 को हुई घटना के बाद से फरार है। उसके खिलाफ थाना शिवपुर में अपराध क्रमांक 102/2026 और 103/2026 दर्ज हैं। आरोपी पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। ऐसे में आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है।
📞 यहां दें सूचना
- पुलिस कंट्रोल रूम: 7049101031
- एसडीओपी सिवनी मालवा: 9340654120
- थाना प्रभारी शिवपुर: 7701052515
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।



