नर्मदापुरम/इटारसी। 25 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री के भोपाल आगमन पर एक महत्वपूर्ण बैठक पत्रकार भवन संपन्न हुई।जिसमें भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि 20 तारीख जन आशीर्वाद यात्रा एवं 25 सितंबर पंडित दीनदयाल की जयंती भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आगमन पर प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ बीएलए, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति सदस्य एवं समस्त कार्यकर्तायों से आह्वान किया है।कि 20 सितंबर जन आशीर्वाद यात्रा इटारसी आगमन एवं 25 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आगमन पर बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाएं।यह आग्रह सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से किया गया।भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद मैना ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की समस्त बूथों पर दीवार लेखन, आदि विषय पर चर्चा, बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक हरि नारायण, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रवीण तिवारी, भाजपा वरिष्ठ नेता धनपाल पटेल, भाजपा वरिष्ठ नेता नेता दीपक बस्तर बार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं नगर पालिका सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी,भाजपा महामंत्री राहुल चौरे,भाजपा महामंत्री मोहित सिंह मैंना, भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार,भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा,भाजपा नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, नगर मीडिया प्रभारी गौरव बढ़कुर, सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ मेहरा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति भदोरिया, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवान दास पप्पू पटेल, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मुन्ना उईके, सोशल मीडिया प्रभारी नर्मदापुरम विधानसभा राहुल बनर्जी, भाजपा जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नगर संयोजक अजय मनजरिया, मतदाता सूची नगर प्रभारी नितिन व्यास एवं शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक विस्तारक आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
*💫🌈भाजपा नगर मंडल इटारसी की बैठक सम्पन्न**💫🌈जन आशीर्वाद यात्रा का 20 सितंबर को इटारसी आगमन*
September 16, 2023
0