नर्मदापुरम।उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन पर यार्ड रिमाँड्लिंग के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किये जाने के चलते भोपाल मण्डल से होकर, इस मार्ग से गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियाँ निर्धारित तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग से होकर गन्तव्य को जाएगी। *निर्धारित तिथियों में गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन* गाड़ी संख्या 11077 पुणे-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस दिनांक 26.11.2023 एवं 27.11. 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी -मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली -गाजियाबाद- नई दिल्ली होकर गन्तव्य को जाएगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस दिनांक 26.11.2023 एवं 27.11.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर,निर्धारित मार्ग नई दिल्ली- मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली- गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर गन्तव्य को जाएगी।गाड़ी संख्या 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस दिनांक 26.11. 2023 एवं 27.11.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी -मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर गन्तव्य को जाएगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस दिनांक 27.11. 2023 एवं 28.11. 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा -आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद -मितावली-आगरा छावनी होकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 12137 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर छावनी पंजाब मेल दिनांक 21. 01.2024 से 27.01. 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा -नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी -मितावली -गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर गन्तव्य को जाएगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12138 फिरोजपुर छावनी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंजाब मेल दिनांक दिनांक 21.01.2024 से 27.01. 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा -आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली -गाजियाबाद -मितावली-आगरा छावनी होकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 12617 एर्नाकुलम-हजरतनिजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 09.01. 2024 से 03.02.2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा -हजरत निजामुद्दीन के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी -मितावली-गाजियाबाद होकर हजरत निजामुद्दीन जाएगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12618 हजरत निजामुद्दीन -एर्नाकुलम एक्सप्रेस दिनांक 11. 01.2024 से 05.02. 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग हजरत निजामुद्दीन -मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर गन्तव्य को जाएगी।गाड़ी संख्या 12621 डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस दिनांक 20.01. 2024 से 03.02.2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा -नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी- मितावली -गाजियाबाद होकर नई दिल्ली जाएगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12622 नई दिल्ली -डॉ.एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल एक्सप्रेस दिनांक 22.01.2024 से 05.02.2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली -मथुरा- आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद -मितावली-आगरा छावनी होकर गन्तव्य को जाएगी।गाड़ी संख्या 12721 हैदराबाद डेकन-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 09.01. 2024 से 03.02.2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा -हजरत निजामुद्दीन के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी- मितावली-गाजियाबाद होकर हजरत निजामुद्दीन जाएगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12722 हजरत निजामुद्दीन -हैदराबाद डेकन एक्सप्रेस दिनांक 10.01.2024 से 04. 02. 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग हजरत निजामुद्दीन -मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया हजरत निजामुद्दीन - गाजियाबाद-मितावली -आगरा छावनी होकर गन्तव्य को जाएगी।गाड़ी संख्या 22126 अमृतसर -नागपुर एक्सप्रेस दिनांक 27.11.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली -मथुरा -आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली -गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर गन्तव्य को जाएगी।
*💫🌈मथुरा स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन*
November 24, 2023
0