![]() |
हर घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प |
नर्मदापुरम 12/08/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया खिलाड़ियों ने लिया हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प
मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग पिपरिया जिला नर्मदापुरम द्वारा आर एन ए खेल मैदान पर खिलाड़ियों एवं एन सी सी कैडेट्स को हर घर तिरंगा पहराने , स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई।
शपथ एन सी सी अधिकारी श्री देव कुमार द्वारा दिलाई गई। खेल एवं युवा कल्याण समन्वयक प्रीतम सिंह पुर्विया, कोच सचिन पुर्विया, निशा ठाकुर, साहिल राजपूत, राष्ट्रीय खिलाड़ी आफरीन खान, अंकिता तिवारी सहित अन्य खिलाड़ी एवं एन सी सी कैडेट्स उपस्थित रहे।