Type Here to Get Search Results !

हरियाली तीज के कार्यक्रम में शामिल रहे सबनानी

 

दिनांक 4.8.2025  (दयाराम कुशवाहा भोपाल  )  4 अगस्त भोपाल  - सावन माह के पवित्र महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। रविवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 26 में स्थित सागर रिसोर्ट में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी महापौर मालती राय प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना जाचक प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहे। महिलाओं द्वारा जन प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया और भगवान भोलेनाथ के भजनों से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और एक दूसरे को सिंदूर लगाकर बधाई दी, इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया जोन अध्यक्ष व पार्षद आरती राजू अनेजा क्षेत्रीय पार्षद राजमणि उइके पार्षद प्रतिनिधि जीवन मारण मंडल अध्यक्ष सुधा सिंह कामाक्षी विश्वकर्मा माया यादव सुमन वर्मा सुषमा मिश्रा संजना कसाना उमा क्षेत्री नीतू सिंह कविता अनुरागी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं उपस्थिति रही। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.