Type Here to Get Search Results !

नर्मदापुरम के पिपरिया में सबसे ज्यादा 6.3इंच बारिश:तवाडैम के 9गेट और बरगीडैम के 17 गेट खोले, नर्मदा में 15 फीट तक बढ़ेगा जलस्तर।


 भोपाल /नर्मदापुरम 11/9/2024  (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार शाम से बारिश का दौर जारी है। जिले में पिपरिया, सोहागपुर, बनखेड़ी, पचमढ़ी, माखननगर, इटारसी, नर्मदापुरम में रातभर बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पिपरिया में 6.3 इंच बारिश हुई। पचमढ़ी, बनखेड़ी, सोहागपुर में करीब 4-4इंच बारिश हुई है। जिससे कई जगहों पर नदी नाले ऊफान पर आ गए है। लगातार बारिश की वजह से तवा डैम में भी तेजी से पानी की आवक हो रही। जिस कारण बुधवार सुबह 8 बजे तवा डैम के सुबह 6 बजे 9 गेट 7-फीट ऊंचाई तक खोलकर 1 लाख 8 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बरगी डैम के भी 17 गेट खोले गए है। जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर 12 से 15 फीट बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को नर्मदापुरम, विदिशा, रायसेन, सीहोर,नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिले में 1 जून से अब तक औसत 46.3 इंच बारिश हो चुकी है।

मंगलवार रात 8 बजे 3 गेट खोले, फिर 9 गेट कर दिए गए

बुधवार सुबह 6 बजे तवाडेम के 9 गेटों को 7 फिट की ऊंचाइयों पर खोला गया। 1 लाख 8 हजार उस पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। भारी बारिश के चलते तवाडेम के गेट मंगलवार की रात आठ बजे खोले गए थे। पहले डेम के तीन गेटों को 5 फीट की ऊंचाइयों पर खोला गया था। लगातार तवाडेम में बारिश का पानी बढ़ने से तवाडेम सुबह 6 बजे 6 गेटों और खोला गया हैं। अब 9 गेटों को 7-7 फीट की ऊंचाई पर खोला गया है। 9 गेटों से 1 लाख 8 हजार क्यूसेक पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है।

बरगी, तवाडैम के पानी से नर्मदा नदी का 15 फीट तक बढ़ेगा जलस्तर

तवाडैम के 9 गेट खुले है और बरगी डैम के मंगलवार रात 10 बजे 11 गेट खोले गए थे। जो बुधवार सुबह 8.30 बजे 17 गेट कर दिए गए। जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर करीब 12 से 15 फीट तक बढ़ेगा। मंगलवार रात 10 बजे सेठानी घाट पर नर्मदा का जलस्तर 938.80 फीट था। बुधवार सुबह 9 बजे 944.5 फीट पहुंच गया। जो फिलहाल अलार्म लेवल से 20 फीट नीचे है। करीब 12-15 फीट बढ़ने की संभावना है। नर्मदा नदी व तवा नदी के तटी इलाकों के लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.