Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता में प्रशिक्षक बने सचिन पुर्विया



नर्मदापुरम 29/12/2024  (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम   पिपरिया पिपरिया 68 वी राष्ट्रीय शालेय  रग्बी प्रतियोगिता बिहार के पटना में 28 दिसंबर से आयोजित होगी। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय सी एम राइज आर एन ए स्कूल पिपरिया के खेल शिक्षक, जिला रग्बी संघ सचिव सचिन पुर्विया को 17 वर्ष आयु वर्ग में मध्यप्रदेश टीम का कोच नियुक्त किया गया है। सचिन की इस उपलब्धि पर जिला रग्बी संघ नर्मदापुरम के सदस्य अरविंद कुमार शर्मा, उमेश बरैया, डॉ शैलेंद्र मालवीय, मयूर वर्मा, प्रीतम सिंह पुर्विया, अभिषेक श्रोती, बबलू साहू, अतुल परसाई, शेख जावेद, रजत सोनी, निशा ठाकुर, शशि उईके  सहित नगर के वरिष्ठ खिलाडिय़ों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.