Type Here to Get Search Results !

मां दुर्गा की झांकी सजावट एवं व्यवस्था हेतु नवोदय दुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष लकी मीणा को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया।

 भोपाल।

नवदुर्गा उत्सव की भव्यता के बीच खबर आज तक के मध्य प्रदेश मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष ने समिति की सराहना करते हुए सम्मान प्रदान किया। 

शहर में आयोजित आरती कार्यक्रम के पश्चात खबर आज तक के एडमिन दयाराम कुशवाहा जी ने नवोदय दुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष लकी मीणा को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया। यह सम्मान समिति द्वारा मां दुर्गा की झांकी की आकर्षक सजावट एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए दिया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि “यह सम्मान पूरे समाज की सेवा भावना को समर्पित है, मां दुर्गा की कृपा से हर वर्ष और बेहतर आयोजन की प्रेरणा मिलती है।”

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों ने भी उत्सव समिति की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन केवल आस्था ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी सशक्त बनाते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.