नर्मदापुरम।परिवहन प्रमुख सचिव रघुवीर सिंह एवं परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा के साथ वल्लभ भवन में प्रदेश भर में की जा रही हड़ताल के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिपिक कर्मचारियों के संबंध में अधीक्षक से सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पद पर पदोन्नति, वेतन विसंगति एवं लिपिक वर्ग से परिवहन उप निरीक्षक पर पर परीक्षा आयोजित करने के संबंध में सहमति बनी है। अतः सोमवार दिनांक 25.09.2023 से हड़ताल खत्म कर पुनः सुचारू रूप से परिवहन कार्यालयों में शासकीय कार्य संपादित किया जावेगा।
*🌈💫सोमवार से खुलेगा आरटीओ कार्यालय, हडताल हुई समाप्त*
September 22, 2023
0