नार्मदापुरम। गोवा में आयोजित होने जा रही 37वे नेशनल गेम्स में शामिल होने जा रही हैंडबाल टीम की प्रांतीय टीम में हिमालय स्पोर्ट्स अकादमी के तीन खिलाड़ी चयनित हुए हैं। या आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023 तक होना है। ज्ञात रहे कि हिमालय हैंडबॉल एकेडमी प्रदेश की एकमात्र एकेडमी है जो की समेरिटंस स्कूल के संचालक डॉ आशुतोष कुमार शर्मा द्वारा संचालित की जाती है। गोवा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता प्रदेश और देश की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अकादमी के संचालक आशुतोष कुमार शर्मा, खेल एवं योग कल्याण विभाग के हैंडबॉल कोच ऑस्कर एरिन मोसेस, सचिन खंपरिया, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, विनोद साहू ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
*☄️💫नेशनल हैंडबॉल गेम्स का आयोजन गोवा में**🌈💫हिमालय अकादमी के तीन खिलाड़ी चयनित*
November 05, 2023
0