Type Here to Get Search Results !

पिपरिया में सनसनी: इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी से 5 लाख की रंगदारी, दुकान पर कट्टा अड़ाकर दी धमकी


पिपरिया में सनसनी: इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी से 5 लाख की रंगदारी, दुकान पर कट्टा अड़ाकर दी धमकी



नर्मदापुरम् पिपरिया 16/5/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी सचिन जायसवाल से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पहले फोन कर व्यापारी को धमकाते हुए रकम की मांग की।



फोन कॉल के कुछ ही देर बाद बदमाश फिल्मी स्टाइल में सीधे दुकान पर पहुंच गए और व्यापारी पर कट्टा अड़ा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने खुलेआम धमकी दी और दहशत फैलाने की कोशिश की। इस दौरान कट्टे से फायर होने की भी आशंका बनी, लेकिन संयोग से गोली नहीं चली और बड़ा हादसा टल गया।



घटना की खबर फैलते ही व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में व्यापारी थाने पहुंच गए, जहां काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। व्यापारियों ने शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।


सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




इस सनसनीखेज वारदात के बाद पिपरिया के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। शहर में खुलेआम रंगदारी मांगने की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.