Type Here to Get Search Results !

भोजशाला पर उच्च न्यायालय के निर्णय का मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया स्वागत, बताया ऐतिहासिक फैसला

 


भोपाल,15/05/2026  (दयाराम कुशवाहा ) भोपाल, 15 मई 2026। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भोजशाला को लेकर उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा भोजशाला को प्राचीन मंदिर के रूप में मान्यता दिए जाने तथा भारत सरकार के पुरातत्त्व एवं सर्वेक्षण संस्थान (ASI) की रिपोर्ट को स्वीकार करना सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय है।

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि यह फैसला भारतीय संस्कृति, आस्था और इतिहास से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करने वाला है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय से वागदेवी की मूर्ति स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा, जो लंबे समय से श्रद्धालुओं की अपेक्षा रही है।

उन्होंने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं उन लोगों को बधाई दी जिन्होंने इस विषय से जुड़े सांस्कृतिक पक्ष को सदैव मजबूती से रखा। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह निर्णय केवल एक धार्मिक स्थल से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन विरासत और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण से भी जुड़ा है।

प्रहलाद सिंह पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह निर्णय समाज में सांस्कृतिक चेतना को और मजबूत करेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को इतिहास के प्रति जागरूक करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण और सम्मान के लिए ऐसे निर्णय महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.