नर्मदापुरम 16/05/2026 (दयाराम कुशवाहा ) नर्मदापुरम। भोपाल में सामने आए तथाकथित लव जिहाद से जुड़े मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से तहसीलदार सरिता मालवीय को सौंपते हुए संगठन ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने एवं भड़काऊ बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के बयान समाज में तनाव और वैमनस्य का वातावरण पैदा करते हैं, जिस पर प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से दोषियों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग भी की गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव गौर, जिला मंत्री गजेंद्र राव, प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी, अजय ठाकुर, विनोद कसार, प्रभात तिवारी, सतविंदर सिंह, संदीप शर्मा, राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्विनी की माया राजपूत, आदित्य दुबे, विशाल चौकसे, अजय दुबे, श्रीलाल गौर, मनमोहन यादव, हर्षित उपाध्याय एवं मुकेश दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।