नर्मदापुरम। ग्राम गुनौरा में अयोध्या जैसा माहौल मे प्रभु श्री रामलला विराजित होंगे। 22 जनवरी को यज्ञ एवं भागवत कथा प्रारंभ पूरे गांव को राम मय कर दिया है ।मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेठ दादा दुष्यंत गौर अयोध्या में आंदोलन के समय कर सेवक रहे हैं। ईश्वर की प्रेरणा से राम जी का भव्य मंदिर बन रहा है एवं श्री राम यज्ञ हो रहा है। साध्वी रामा किशोरी के द्वारा श्रीमद् भागवत पर प्रतिदिन प्रवचन हो रहे हैं। यज्ञ आचार्य कर्मकांडी ब्राह्मण अजय दुबे यजमान यशवंत गौर एवम श्रीमती नीतू गौर से पूजन एवं अनुष्ठान कर रहे हैं। हजारों की संख्या में नर नारी आ रहे हैं। गांव की सड़कों को गोबर से लीपा गया है एवं रंगोली बनाई गई है। यज्ञ दत्त गौर एवं परिवार तथा गांव के लोग इस आयोजन में भरपूर सहयोग कर रहे हैं।
*🌈💫ग्राम गुनौरा में अयोध्या जैसा माहौल*
January 17, 2024
0