नर्मदापुरम/मध्यप्रदेश सरकार के गठन के पश्चात परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का प्रथम आगमन पर नर्मदांचल में भव्य स्वागत किया गया। नर्मदापुरम नगर में जगह जगह बनाएं गए विभिन्न मंचों से विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा मंत्री श्री सिंह का स्वागत किया गया। स्वागत का मुख्य कार्यक्रम सेठानी घाट नर्मदापुरम में आयोजित किया गया। स्वागत से अभिभूत हो परिवहन मंत्री श्री सिंह ने सभी का अभिवादन किया। इस अवसर पर विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, विधायक पिपरिया ठाकुर दास नागवंशी,नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव , जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, दर्शन सिंह चौधरी, श्रीमती माया नारोलिया, श्रीमती सीमा सिंह जादौन, श्री पीयूष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा द्वारा किया गया।
*💫🌈नर्मदांचल आगमन पर परिवहन मंत्री श्री सिंह का हुआ भव्य स्वागत*
January 19, 2024
0