नर्मदापुरम/वनखेडी।एसडीएम पिपरिया संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि बनखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 13/02/2024 को नाबालिक किशोरी के साथ हुए दुष्कृत्य के संबंध में आरोपी मदननाथ उर्फ़ बड्डूनाथ सपेरा निवासी बाचावानी के खिलाफ पुलिस विभाग थाना बनखेड़ी में एफ.आई.आर. दर्ज की जाकर धारा 376 एवं पास्को एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।एवं उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आज दिनांक 14/02/2024 को न्यायालय नायब तहसीलदार बनखेड़ी के राजस्व प्रकरण क्रमांक 0001/अ-68/ 2023-24 के पालन में आरोपी द्वारा अवैध रूप से निर्मित शासकीय भूमि पर बने हुए मकान को राजस्व एवं पुलिस बल तथा आम ग्रामवासियों की उपस्थिति में जे.सी.बी. के द्वारा तोड़ा गया हैं।
*🌈💫नाबालिक किशोरी के साथ दृष्कृत्य करने वाले आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर..*......*🌈💫आरोपी गिरफ्तार*
February 14, 2024
0