Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन

नर्मदापुरम 13/05/2025  (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया ग्राम खैरा मे दिनांक 11 मई 2025 दिन रविवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का कुशवाहा समाज के द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें 24 जोड़ो ने एक दूजे ने लिये सात फेरे विवाह सम्मेलन में पंडित के द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण से हिंदू रीति रिवाज से 24 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कुशवाहा समाज के द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सासंद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, जनपद अध्यक्ष सुश्री संध्या सिंगारे सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने सभी नवदंपत्तियो को आर्शीवाद दिया। समारोह के अंर्तगत सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सात जन्मों का बंधन है इसे बखूबी निभाना है। वही विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा कि वर वधु व उनके परिजनो के रूप में आए है उनका स्वागत किया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष कुसुमलता पटैल,अतिथि नारायण सिंह, मार्शल बमोरिया,पूर्व जिला दिशा निगरानी समिती सदस्य अरविंद राय, जीव मालानी, साहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम कुशवाहा समाज संगठन मालक कुशवाहा, एवं समस्त जिला पदाधिकारी,महिला जिला अध्यक्ष शीतल मौर्य, एवं महिला मोर्चा जिला की समस्त पदाधिकारी ,जिला संगठन प्रभारी पप्पु कुशवाहा,नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष कुशवाहा समाज संगठन मोहन हिनखेरिया एवं समस्त टीम वरिष्ठ समाजसेवी नेतराम कुशवाहा,शकुन्तला मौर्य पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल मौर्य पिपरिया युवा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथ कुशवाहा युवा ब्लॉक अध्यक्ष हीरू पटेल बनखेड़ी युवा नगर अध्यक्ष रामदास कुशवाहा बनखेड़ी कार्यक्रम संरक्षक-गुरु दयाल कुशवाहा कार्यक्रम अध्यक्ष मदन लाल पटेल मंच संचालक-प्रदीप वर्मा हरीशंकर कुशवाह व आभार मानसींह कुशवाह ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.