गोपाल कुशवाहा सिवनी जिला 20/05/2025 सिवनी जिले में खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न विकास खंडों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिवरों का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसी क्रम में सिवनी जिले के नेहरू रोड स्थित श्री महावीर व्यायामशाला में सभी खेलो की रीढ़ कहे जाने वाले जिम्नास्टिक खेल का प्रशिक्षण भी इस शिविर में जिम्नास्टिक प्रशिक्षक एवं प्रभारी स्वदेश पटेल और मयंक सोनी द्वारा दिया जा रहा है।
जिसमें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ नए बच्चे भी इस जिम्नास्टिक खेल को सीख रहे हैं।
प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि जिम्नास्टिक से विकसित किए गए कौशल, जैसे ताकत, लचीलापन, संतुलन, और समन्वय, कई अन्य खेलों में भी बच्चों के लिए उपयोगी होते हैं। जिम्नास्टिक बुनियादी शारीरिक फिटनेस के लिए एक बेहतरीन आधार भी प्रदान करता है।
जिम्नास्टिक अभ्यास कई अन्य खेल गतिविधियों को सरल बनाता है शरीर नियंत्रण,समन्वय और मांसपेशियों को फिट रखने में मदद करता है जो जीवन भर फिट बना रहता ।
कुल मिलाकर, यही कारण है कि जिम्नास्टिक को सभी खेलों की रीढ़ माना जाता है क्योंकि यह बुनियादी शारीरिक फिटनेस, शरीर का नियंत्रण, और जीवन के लिए महत्वपूर्ण कौशल विकसित करने में मदद करता है।
इसके अलावा शिविर में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को आगे चलकर राज्य, राष्ट्रीय, एशियाई और ओलंपिक स्तर तक पहुंचने के अवसर मिल सकते हैं। जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट होगा, उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल अकादमियों और सरकारी सेवाओं में प्राथमिकता व आरक्षण की सुविधा भी मिलती है। खेल छात्रवृत्ति और विभागीय चयन की संभावनाएं भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही हैं।