भोपाल, 02/06/2025। भारतीय जनता पार्टी संगठन के जून माह के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर प्रशिक्षण बैठक का आयोजन 3 जून को प्रातः 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी संबोधित करेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के जिला संयोजक शमिल होंगे।