Type Here to Get Search Results !

शासकीय माध्यमिक शाला जुरतरा में सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न

 

गोपाल कुमार कुशवाहा सिवनी  जुरतरा, 02 अगस्त 2025।  जुरतरा, शासकीय माध्यमिक शाला जुरतरा में आज शिक्षक मदन गोपाल कुशवाहा "कुशदीप" के सम्मानजनक सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाला परिवार, ग्रामवासी तथा पी.टी.ए. सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मदन गोपाल कुशवाहा ने अपने जीवन के 62 वर्षों में से 41 वर्ष 6 माह शासकीय सेवा को समर्पित किए। शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया जाता है। उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए वर्ष 2007 में उन्हें तत्कालीन माननीय राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से अलंकृत किया गया था।

समारोह में वक्ताओं ने कुशवाहा के व्यक्तित्व एवं कर्तव्यनिष्ठा को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। शाला परिवार और ग्रामवासियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.