Type Here to Get Search Results !

पिपरिया में माता मठ मंदिर बना श्रद्धा का केंद्र 20 साल बाद पिपरिया में विराजी मां अन्नपूर्णा

 

नर्मदापुरम/ पिपरिया।(योगेश कुमार मुरलीबार) पिपरिया 22/09/2025 शारदीय नवरात्र के अवसर पर पिपरिया शहर में इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र पुरानी बस्ती स्थित माता मठ मंदिर बना हुआ है। यहां 20 वर्षों बाद मां अन्नपूर्णा अन्नपूर्णा रूप में विराजित हुई हैं और नौ दिनों तक भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगी।

प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी नगर में मां दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। नौ दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक झांकियां और भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिन-रात माता के दर्शन करने उमड़ रही है।

माता मठ मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यहां मां को वर्षों से खेड़ापति के रूप में पूजा जाता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि माता की आराधना से समस्त कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विशेषकर महिलाएं प्रतिदिन दूर-दूर से आकर माता को जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

समिति अध्यक्ष रघुराज वर्मा ने बताया, “यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि 20 साल बाद मां अन्नपूर्णा का अन्नपूर्णा रूप में आगमन हुआ है। पूरे नगर में हर्ष और आस्था का वातावरण है।”

वहीं समिति सदस्य अविनाश पुरोहित ने कहा, “यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना माता अवश्य पूरी करती हैं। लोग अपनी इच्छा पूर्ण होने के बाद भंडारा और कन्या भोजन कराते हैं। यही परंपरा भक्त और मां के बीच अटूट संबंध बनाए रखती है।”

मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालु  ने भावुक होकर कहा, “मां के दर्शन से मन को अद्भुत शांति मिलती है। ऐसा लगता है जैसे मां स्वयं हमारी झोली खुशियों से भर देती हैं।”



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.