नर्मदापुरम 23/10/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया, खेल भावना और संस्कृति के संगम का अद्भुत दृश्य रविवार, 19 अक्टूबर 2025 को आर.एन.ए. खेल मैदान पर देखने को मिला, जब सचिन स्पोर्ट्स के रग्बी और फुटबॉल खिलाड़ियों ने मैदान में ही दीप प्रज्वलित कर दीपावली का पर्व मनाया।
खिलाड़ियों ने भगवान की प्रतिमा और खेल उपकरणों की पूजा-अर्चना कर मैदान को दीपों की रोशनी से आलोकित किया। दीपों की चमक और खिलाड़ियों के उत्साह ने खेल मैदान को एकता और उमंग के रंगों से भर दिया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया और सभी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण समन्वयक प्रीतम सिंह पूर्विया ने बताया कि छोटे और सीनियर दोनों वर्गों के खिलाड़ियों की सहभागिता से यह आयोजन विशेष बन गया। उन्होंने कहा कि “खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार और एकता का प्रतीक है, और दीपावली जैसे पर्व को मैदान में मनाकर खिलाड़ियों ने यह साबित किया है।”
कार्यक्रम में प्राचार्य संजीव दुबे, अरविंद कुमार शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र मालवीय, बबलू साहू, नईम खान, अतुल परसाई, सचिन पूर्विया, निशा ठाकुर, अतुल धुर्वे, आशीष प्रजापति, आदित्य कुशवाहा, आयुष, राघवेन्द्र, निलेश सहित सभी खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
