Type Here to Get Search Results !

सड़क पर फास्ट फूड के स्टॉल फिर इनके सामने पार्किंग, ट्रैफिक जाम से जूझना राहगीरों की बनी मजबूरी आखिर जिम्मेदार कब समझगे अपनी जिम्मेदारी .....

 सड़क पर फास्ट फूड के स्टॉल फिर इनके सामने पार्किंग, जाम से जूझना राहगीरों की बनी मजबूरी आखिर जिम्मेदार कब समझगे अपनी जिम्मेदारी .....




सदर बाजार से लेकर गांधी पार्क तक जाने वाला मार्ग शहर का नया ट्रैफिक जाम मोड़ बन गया है। यहां दुकानों के साथ सड़क पर लगने वाली फास्ट फूड की दुकानों की वजह से कार चालक हों या टू-व्हीलर वाले सड़क पर ही वाहन खड़ा करके खाने-पीने में व्यस्त हो जाते हैं, जिसके कारण दोपहर से रात तक यहां जाम के हालात बने रहते हैं। आए दिन होते हैं विवाद सड़क तक फैले रहने वाले अतिक्रमणों की वजह से आए दिन जाम लगना और विवाद होना आम बात हो गई। एक तरफ फल के ठेले, दूसरी तरफ स्ट्रीट की लगातार उदासीनता की वजह से हालात और बदतर हो गए है। स्टॉल संचालकों और गलत पार्किंग करने वालों को जिम्मेदार विभाग को कोई फिक्र नहीं है। रोज रात में कई फैमिली सड़क के टर्निंग प्वॉइंट पर कार खड़ी करके सस्ता खाने चले जाते है। जिसके बाद देखते ही देखते जाम लगा और बीएसएन चैराहा से वाहनों की लाइनें लग जाती है । फूड की दुकानों की वजह से आम राहगीर भीषण गर्मी में जाम की वजह से परेशान रहता है। नगर पालिका हो या ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर कार्रवाई तो करते हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखता।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.