मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : अब हर शुक्रवार प्रशासन जनता के बीच
माखन नगर में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित,
शिविर के तहत जनता से हुआ सीधा संवाद और समस्याओं का किया गया समाधान
उद्यम संवाद के दौरान युवा उद्यमियों ने साझा किए अपने अनुभव
शिविर के दौरान आयोजित रोजगार मेले मे 4 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 94 का हुआ प्राथमिक चयन
नर्मदापुरम/21,अगस्त,2026/ मु
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शिविर की रूपरेखा एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की जानकारी नागरिकों को दी। उन्होंने कहा कि नागरिक शिविर में लगाए गए काउंटरों पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ लें।
मध्य प्रदेश सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ नागरिकों की भलाई के लिए कर रही कार्य: दर्शन सिंह चौधरी
लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि नर्मदापुरम जिला दो औद्योगिक क्षेत्रों वाला जिला है, जिसका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ जिले की जनता को मिल रहा है। मध्यप्रदेश सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ जनता की भलाई एवं उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इसमें जनता का भी आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने शिविर में उपस्थित नागरिकों से अपील की कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों पर पहुंचकर अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिकारियों से संपर्क करें।
जनता और प्रशासन के बीच संवाद का मंच बन रहा जन विश्वास अभियान : माया नारोलिया
राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रत्येक हितग्राही को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचे और इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग हो, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान प्रारंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रशासन नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है। अब यह अभियान जनता और प्रशासन के बीच संवाद का महत्वपूर्ण मंच भी बन चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं विभिन्न जिलों में पहुंचकर नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनके त्वरित निराकरण की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
मोहासा औद्योगिक क्षेत्र से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार : विजयपाल सिंह
विधायक श्री विजयपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नर्मदापुरम जिले में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा जिले को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से मोहासा औद्योगिक क्षेत्र की सौगात दी गई है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शुक्रवार को जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है और उनसे संवाद किया जा रहा है। जन विश्वास शिविर में प्रत्येक विभाग द्वारा काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां नागरिक अपनी विभागीय समस्याएं रख सकते हैं तथा उनके निराकरण की कार्यवाही करवा सकते हैं।
नर्मदापुरम में औद्योगिक विकास से बढ़ रहे स्वरोजगार के अवसर: कलेक्टर
कलेक्टर ने कहा कि शिविर का महत्वपूर्ण सेक्टर ‘उद्यम संवाद’ है, जहां स्थानीय नागरिकों ने शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर सफलता प्राप्त की है। उनके अनुभव अन्य नागरिकों एवं युवाओं के लिए प्रेरणादायक और उपयोगी हो सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि माखन नगर के समीप मोहासा औद्योगिक क्षेत्र औद्योगिक हब के रूप में आकार ले रहा है। इससे जिले में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़कर स्वरोजगार की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि मोहासा में रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनियां भी अपना विस्तार कर रही हैं तथा कुछ कंपनियों द्वारा प्रोडक्शन यूनिट तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि नर्मदापुरम जिला कृषि प्रधान जिला है और कृषि कार्य के लिए पानी की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। इसलिए सभी नागरिक अपने-अपने घरों में वर्षा जल संचयन के लिए आवश्यक उपाय करें और भू-जल स्तर को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने नागरिकों से शासकीय योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की।
एसपी ने साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
एसपी श्री साई कृष्ण एस. थोटा ने उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने तथा हेल्पलाइन के माध्यम से उपलब्ध अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की अपील की।
रोजगार मेले में 4 युवाओं को मिला रोजगार, 94 का प्राथमिक स्तर पर चयन
कलेक्टर ने बताया कि माखन नगर के जनसंवाद शिविर में रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया। विभिन्न कंपनियों द्वारा अपने स्टॉल लगाए गए, जहां युवाओं ने रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की और कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। रोजगार मेले में ग्रू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 4 आवेदकों का चयन किया गया, जिन्हें शिविर के दौरान ऑफर लेटर वितरित किए गए। वहीं 94 युवाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया।
विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित किया गया हितलाभ
शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। इनमें पीएमएफएमई योजना के 1 हितग्राही, भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के 1 हितग्राही, सखी स्वावलंबन योजना के 6 हितग्राही, सीसीएल ऋण के 4 हितग्राही, लाड़ली लक्ष्मी योजना के 4 हितग्राही, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 12 हितग्राही, नामांतरण के 5 हितग्राही, वृद्धावस्था पेंशन के 5 हितग्राही, 5 हितग्राहियों को साइकिल वितरण, आयुष्मान योजना के 10 हितग्राही तथा कस्टम हायरिंग एवं ई-कृषि अनुदान योजना के 2 हितग्राही शामिल रहे। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में सांसद गणों एवं विधायक द्वारा टीबी मरीज को फूड बॉस्केट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद माखन नगर की अध्यक्ष श्रीमती रीना तिवारी, जनपद पंचायत माखन नगर की अध्यक्ष श्रीमती सावित्रीबाई परनामे, उपाध्यक्ष श्री लालचंद यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन, डीएफओ श्री गौरव शर्मा, एसडीएम श्री देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।