Type Here to Get Search Results !

ससुर ने खोली पोल-- फर्जी दस्तावेजों से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं और ओलिंपिक तक पहुंचा; अब आगरा के युवक पर MP में FIR

 

ससुर ने खोली पोल


हाल ही में ग्वालियर निवासी उनके ससुर डॉ. आरके तिवारी ने यह फर्जीवाड़ा उजागर किया है, जिसके बाद कोतवाली थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि वर्ष 2006 में अंकित का चयन भोपाल साई सेंटर के लिए हुआ था। वर्ष 2010 राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भाग लिया। वर्ष 2016 दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। रियो डी जनेरियो में हुए 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया।

उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी अंकित शर्मा ने मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में फर्जी दस्तावेज लगाकर न सिर्फ पांच साल अपनी उम्र घटाई, बल्कि उसी आधार पर लंबी कूद में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। वर्तमान में अंकित चेन्नई में आयकर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

स्कूल रिकॉर्ड और जन्म प्रमाण पत्र में अलग-अलग जन्मतिथि

एफआईआर के अनुसार, आगरा के पिनाहट कस्बे के अरनोटा रोड निवासी अंकित पुत्र हरिनाथ शर्मा का जन्म एक अगस्त 1987 को हुआ था। इसी आधार पर उन्होंने प्राइमरी स्कूल विप्रावली-पिनाहट (आगरा) से 1995 में पांचवीं की परीक्षा, गुलजारीलाल चुन्नीलाल जैन हाईस्कूल पिनाहट से आठवीं और सर्वोदय विद्या मंदिर से 12वीं तक की पढ़ाई 1999 से 2004 के बीच की। यह रिकॉर्ड पिनाहट के स्कूलों से पुष्ट हुआ है।

वहीं दूसरी ओर अंकित ने 29 जुलाई 2002 को मुरैना के शासकीय ज्योति विद्यालय में दाखिला लेकर 2003 में आठवीं की परीक्षा पास की। प्रवेश के समय अंकित की उम्र 16 साल थी, लेकिन फर्जी जन्म प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 20 जुलाई 1992 (उम्र 11 साल) दर्शाई गई। पिनाहट स्कूल की फर्जी टीसी और अंकसूची भी बनाई। अंकित ने नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई भोपाल के हीरोज कान्वेंट हाईस्कूल में की, वहां भी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र लगाया था।

विदेश में मेडल जीते छोटा बच्चा बनकर खेलीं प्रतियोगिताएं, 

डॉ. आरके तिवारी के अनुसार, अंकित ने 2016 में कजाकिस्तान के अल्माटी में किशोरों के साथ लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता और इसके बाद उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार से मोटी इनामी राशि भी प्राप्त की। अंकित ने खेल कोटे से आयकर विभाग में नौकरी हासिल की है।

 तलाश में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन वह फरार है और मोबाइल भी बंद कर चुका है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.