Type Here to Get Search Results !

*💫🌈भोपाल मंडल की सुश्री श्रेयांशी परदेशी को मुख्यमंत्री के द्वारा विक्रम अवार्ड से नवाजा गया*

 नर्मदापुरम।पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल के मंडल कार्मिक विभाग में अवर लिपिक के पद पर पदस्थ "बैडमिंटन खिलाड़ी" सुश्री श्रेयांशी परदेसी को मध्य प्रदेश शासन द्वारा खेल के सर्वोच पुरस्कार विक्रम अवॉर्ड (वर्ष2021)  से नवाजा गया है। यह अवार्ड भोपाल स्थित टी.टी.नगर स्टेडियम में दिनांक 16.09.2023 को आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर माननीया मंत्री,खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्य प्रदेश शासन श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।सुश्री श्रियांशी परदेशी की उपलब्धियां- वर्ष 2018-19 में  महिला एकल में लगातर भारत नंबर-1 रहीं, अंडर 17,19 और वरिष्ठ वर्ग (महिला एकल) में नंबर-1 रहीं, वर्ष 2019 में दक्षिण एशिया खेल में महिला टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंक 139 रहीं। सुश्री श्रेयांशी परदेशी नें लगातर 68, 69, 70 अखिल भारतीय अंतर रेलवे प्रतियोगितायों में स्वर्ण पदक जीता है। वर्तमान में दिसंबर 2023 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।
 सुश्री श्रेयांशी परदेशी की इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक  देवाशीष त्रिपाठी सहित सभी अधिकारियों, भोपाल मंडल स्पोर्ट एसोशिएशन के पदाधिकारियों नें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.