Type Here to Get Search Results !

पिपरिया नगर पालिका को मिला “सबसे तेज़ी से विकसित नगर” का प्रतिष्ठित पुरस्कार



नर्मदापुरम 14/10/2025  (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया,पिपरिया नगर पालिका ने एक और गौरव हासिल किया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल के नेतृत्व में पिपरिया को मध्यप्रदेश का सबसे तेज़ी से विकसित होने वाला शहर घोषित किया गया है। यह सम्मान माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि पिपरिया की संकल्पशक्ति, टीमवर्क और जनता के सहयोग का परिणाम है। शहर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और रोजगार सृजन की दिशा में नगर पालिका द्वारा किए गए कार्यों की सराहना राज्य स्तर पर की गई है।


नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल ने कहा कि
यह सम्मान पिपरिया के हर नागरिक की मेहनत और विश्वास का प्रतीक है। हम सब मिलकर अपने शहर को और भी स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाएंगे।”
साथ ही उन्होंने सफाईकर्मियों एवं नगर कर्मियों को उनके निरंतर सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

पिपरिया के लिए यह पल गर्व का है — एक ऐसा शहर जो निरंतर प्रगति और स्वच्छता की दिशा में नया उदाहरण पेश कर रहा है ।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.