Type Here to Get Search Results !

*💫🌈भाजपा चुनावी मोड़ में शक्ति केन्द्रों पर बल*

नर्मदापुरम। आज भाजपा जिला कार्यालय में नर्मदापुरम नगर मंडल में निवासरत सभी मोर्चा प्रकोष्ठों, कार्यकर्ताओं के साथ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया की भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। एवं जिसमें 20 सिंतबर को जनआर्शीवाद यात्रा के लिए भाजपा कार्यालय में एकत्रिकरण होकर युवा मोर्चा की बाइक रैली महिला मोर्चा लाड़ली बहनों की टोली प्रमुख रहेगी विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, के मागदर्शन में भाजपा के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी आम जनता के समक्ष पेश किया जा रहा है। बैठक में जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे ने कहा कि 25 सितंबर को विशाल आम सभा में सम्मलित होने के लिए माननीय प्रधानमंत्री सुनेगें। शक्ति केन्द्र की बैठक जो बूथ पन्ना प्रमुख पन्ना समिति, साथ आम नागरिकों तक पहुंचने का आह्वान किया हर बूथ पर कमल का निशान,  अच्छी भाजपा सरकार का स्लोवन लिखने पर बल दिया। खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक पीयूष शर्मा ने कहा की सभी मण्डल निवासरत वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा पार्टी पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बीएलए के साथ जन आर्शीवाद यात्रा में भाग लेने को कहा पार्टी में विगत वर्ष में जो योजना लाई है उस पर काम किया है उसका रिपोर्ट कार्ड आम जनता को बताया जाएगा हमारे मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण, जन हितेषी, आयुष्मान कार्ड योजना, लाड़ली बहना योजना,जन कल्याण कारी  अनेकों योजनाओं का विस्तार किया है। जिससे आम जन जन के जीवन में सुधार आया है और आर्थिक स्थिति सुधरी है। किसान सम्मान निधी से किसानों को लाभ हुआ है नगरपालिका अध्यक्ष महोदय श्रीमति नीतू महेन्द्र यादव ने सभी पार्षदों व सभी कार्यकर्ताओं से बढ़ चढ़कर जन आर्शीवाद यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है मण्डल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने सभी कार्यकर्ताओं से शक्ति केन्द्र संयोजक बूथ अध्यक्ष महामंत्री बीएलए को वोटर लिस्ट के साथ का कार्य करने का आह्वान किया है अब चुनावी मोड़ में भाजपा सरकार आ चुकी है सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी तय कर लेवे। मंडल महामंत्री  अनुराग तिवारी ने बैठक का संचालन किया बैठक में जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे, जिला कोषाध्यक्ष, मंडल प्रभारी लोकेश तिवारी, खेल प्रकोष्ठ के सह सयोजक पीयूष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विधानसभा नर्मदापुरम विस्तारक वासुदेव  राजेश तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित पूनम मेषकर, मनीष परदेशी, श्रीमति निर्मला हंस राय, श्रीमति नयना सोनी, श्रीमति बिंदिया मांझी, श्रीमति वंदना चुटीले, विधायक प्रतिनिधी श्री महेन्द्र यादव, अभय वर्मा, पंकज पाण्डे, श्रीमति वंदना दुबे, श्रीमति ज्योति रायकवार समर्थ चौरेसिया, अर्पित मालवीय, मनीष शर्मा, बद्री केवट, श्रीमति संगीता जयसवाल, महेश बाबरिया देवेन्द्र रूसिया, श्रीमति सुनिता मिश्रा, प्रशांत पालीवाल शफीक खान, राजेश रायकवार, राहुल टेलाहानी, रामू चौहान, सत्यनारयण तिवारी, पंकज सराठे, मुकेश नागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.