नर्मदापुरम (नेहा मालवीय) जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन मे एव क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान के मार्गदर्शन मे आरटीओ टीम के द्वारा आगामी दिनो मे होने वाले चुनावों के मद्देनजर और आचार संहिता के चलते बाबई रोड फोरलेन पुल के समीप चार पहिया वाहनो की चैकिंग की गयी। इस दौरान चार पहिया वाहनो पर लिखे पदनाम की प्लेट निकाली गयी, हुटूर निकाले गये साथ ही कुछ गाडियो मे कांच मे लगी नीली,काली फिल्मे निकाली गयी।16 वाहनो का चालान कर 9500 रूपये का जुर्माना वसूला गया।मौके पर आरटीओ कार्यालय की टीम मौजूद रही।
*💫🌈 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन मे आरटीओ टीम का सघन वाहन चेकिग अभियान*....*💫🌈9500 का राजस्व वसूला*
October 12, 2023
0