नर्मदापुरम।मंगलवार को कलेक्टर के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा नर्मदापुरम शहर के स्थानीय होम साइंस कन्या महा विद्यालय में निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगाया गया। जिसमे बड़ी संख्या में छात्राए उत्साह के साथ शामिल हुई। तथा अपने - अपने निशुल्क बनाए जा रहे लाइसेंस के लिए आवेदन किए। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं में से 230 छात्राओं का निशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाया गया।इस निशुल्क लर्निंग लाइसेंस कैंप में आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान, महाविद्यालय प्राचार्या श्रीमति कामिनी जैन, समस्त प्राचार्य गण, आरटीओ स्मार्ट शाखा से सौरभ दीवान के साथ समस्त टीम मौजूद रही।
*🌈💫230 छात्राओं के आरटीओ ने बनाए निशुल्क ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस*
January 16, 2024
0
