नर्मदापुरम । यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा बरौनी जंक्शन-गोंदिया -बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेन का दोनों दिशाओ में यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर दिनाँक 31 जनवरी 2024 से प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। इससे पश्चिम मध्य रेल के कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों को भी लाभ मिलेगा।गाड़ी संख्या 15231/15232 बरौनी जंक्शन-गोंदिया-बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस का दिनाँक 31जनवरी 2024 से यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने लगेगी। बरौनी जंक्शन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का यूसुफपुर स्टेशन में आगमन/प्रस्थान सायं 17:02/17:04 बजे होगा। गोंदिया से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का यूसुफपुर स्टेशन में आगमन/प्रस्थान रात्रि 22:54/22:56 बजे होगा। यात्रियों से अनुरोध है कि उक्त ट्रेन के ठहराव की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।
*🌈💫बरौनी जंक्शन-गोंदिया-बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेन को यूसुफपुर स्टेशन पर मिली ठहराव की सुविधा*
January 30, 2024
0
