नर्मदापुरम।सामान्य वन मंडल के सोहागपुर वन परिक्षेत्र में शा. नवीन हा. स्कूल गूजरवाडा के17 छात्र एवं 46 छात्राएं, कुल 63 तथा ज्ञान शा. उमा.वि.बागड़ा तवा के 20 छात्र एवं 50 छात्राएं कुल 133- 13 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं वन विभाग के अनुभूति कार्यक्रम मे शामिल हुए। अनुभूति प्रेरक रामकिशोर चौरे से.नि.अपर वन मंडल अधिकारी एवं अन्य प्रेरकों ने अनुभूति के संबंध में जानकारी दी। प्रकृति पथ पर पेड़, पौधों, घाँस,औषधीय पौधों की पहचान करवाई। उनके उपयोग से अवगत करवाया।वृक्ष एवं वनों के महत्व, तवा नदी,पर्यावरण, खाद्य श्रृंखला, दीमक की बामी,तेंदू पत्ता संग्रहण की जानकारी, महुआ के उपयोग,नदी, नाले में जल का प्रवाह, भू जल संरक्षण की जानकारी दी।पुराना किला,बाबड़ी का अवलोकन करवाया।दोपहर भोजन उपरांत प्रश्नपत्र हल करवाया।वन विभाग की संरचना एवं विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, पदोन्नति एवं पदों की जानकारी दी।अखिल भारतीय सेवाओं की जानकारी एवं उनकी भर्ती संबंधी जानकारी दी।तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को एकलव्य योजना के तहत म. प्र. शासन द्वारा 9 वीं से कॉलेज स्तर तक दी जाने वाली छात्रवृत्ति की जानकारी दी।नेचर वॉलेंटियर का चयन किया,फीडबैक फार्म भरवाए शपथ ग्रहण करवाई एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरुष्कार वितरित किये गए।कार्यक्रम में अनिल शुक्ला, वन संरक्षक, नर्मदापुरम वृत्त ने बच्चों को संबोधित किया।श्रीमती रचना शर्मा उपवन मण्डल अधिकारी सोहागपुर सुमित पाण्डे,रेंज आफिसर सोहागपुर ने भी विभिन्न जानकारी दी।बच्चों को शहद एवं च्यवनप्राश वितरित किये।वन कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
*🌈💫सोहागपुर वन परिक्षेत्र मे वन विभाग का अनुभूति का कार्यक्रम सम्पन्न*
January 16, 2024
0