नर्मदापुरम/इटारसी। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में स्लोगन, पोस्टर निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राम राज्य की अवधारणा विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि राम राज्य, शासन की एक आदर्श स्थिति का प्रतीक है, जो भगवान राम के शासन से प्रेरित है। राम राज्य एक ऐसे राज्य का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें न्याय, नैतिकता और लोगों का कल्याण सर्वोपरि है। राम राज्य लोकतंत्र का परिमार्जित रूप है। कार्य क्रम संयोजक डॉ. शिरीष परसाई ने कहा कि राम राज्य केवल शासन के कर्तव्यों पर केंद्रित नहीं है बल्कि यह ऐसी समग्र राज्य व्यवस्था है जिसमें सामाजिक जीवन का प्रत्येक कोना धर्म के चार चरणों-सत्य, सोच, दया और दान पर आधारित होता है। रामराज एक ऐसा राज्य है जो अकाल मृत्यु या अन्य सभी प्रकार की पीड़ा से मुक्त हो, कोई दीन, दुखी, दरिद्र नहीं हो। सभी शिक्षित बौध संपन्न एवं सभी प्रकार की शुभता से युक्त हो। न्याय और समानता के मूल्य पर आधारित राज्य ही राम राज्य है।श्री रविंद्र चौरसिया ने कहा कि रामराज जी की अवधारणा मानव सभ्यता में एक ऐसे विशिष्ट राष्ट्र की कल्पना है जिसमें सभी नागरिक विधि सम्मत मर्यादा में रहकर धर्म का पालन करते हैं। डॉ संजय आर्य ने बताया कि भगवान राम के द्वारा किया गया शासन राम राज्य के नाम से प्रसिद्ध है। भगवान राम के राज्य में जनता हर तरह से सुखी और समृद्ध थी। तरुणा तिवारी ने राम राज्य के विचार के पोषण के लिए उच्च शिक्षा विभाग, प्राचार्य, समस्त वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामराज्य एक जनहितकारी अवधारणा है। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निहारिका चौधरी, द्वितीय स्थान कल्याणी तुमराम, तथा तृतीय स्थान संयोगिता सरेयाम ने प्राप्त किया। भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कल्याणी तुमराम , द्वितीय स्थान नेहा बट्टी, तथा तृतीय स्थान कुमकुम सैनी ने प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक पूर्वी, द्वितीय स्थान अनुष्का धुरिया तथा तृतीय स्थान जय श्री पटेल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में श्री रविंद्र चौरसिया, डॉ शिरीष परसाई, डॉ मुकेश चंद्र विष्ट, डॉ संजय आर्य, डॉ श्रद्धा जैन, डॉ हर्षा शर्मा, श्रीमती पूनम साहू, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ नेहा सिकरवार, श्री हेमंत गोहिया,तरुणा तिवारीं, प्रिया कलोसिया श्रीमती शोभा मीणा, क्षमा वर्मा, करिश्मा कश्यप, राजेश कुशवाहा उपस्थित थी।
*🌈💫राम राज्य की अवधारणा विषय पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में किया कार्यक्रम का आयोजन*
January 19, 2024
0